After Header-1

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से 365 अस्पतालों में ओपीडी पंजीकरण सुविधा

नयी दिल्ली ।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने अपनी प्रमुख योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के ओपीडी पंजीकरण के लिए स्कैन और शेयर सेवा से 365 अस्पताल जुड़े चुके हैं और पांच लाख से अधिक रोगियों ने लाभ उठाया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि स्कैन और शेयर सेवा का लाभ देश भर में रोगी उठा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा, कई निजी अस्पताल भी अपने रोगियों के लिए इस सेवा का प्रयोग कर रहे हैं। यह सेवा वर्तमान में देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 125 जिलों में है। कर्नाटक में 2.5, उत्तर प्रदेश 1.1 लाख और दिल्ली 72 हजार रोगी इस स्कैन और शेयर सेवा को अपनाने वाले अग्रणी राज्य हैं। इस सेवा का लाभ लेने के लिए रोगी पंजीकरण क्षेत्रों में अपने अद्वितीय क्यूआर कोड प्रदर्शित करते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.