After Header-1

मणिपुर की राज्यपाल के रूप में अनुसुईया उइके ने ली शपथ

इंफाल। सुश्री अनुसुइया उइके ने बुधवार को राजभवन में मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम. वी. मुरलीधरन ने सुश्री उइके को राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई। इस समारोह में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, विधानसभाध्यक्ष टी सत्यब्रत, मंत्री, सांसद, विधायक भी उपस्थित हुए।

नए राज्यपाल को गार्ड आफ आनर भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है और वह उनके साथ मिलकर राज्य की जनता के लिए काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.