After Header-1

कांग्रेस-राकांपा ने ठाकरे को सड़क पर पहुंचा दिया: फडणवीस

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने राज्य में सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  से हाथ मिलाया था , लेकिन इन पार्टियों ने उन्हें सड़कों पर पहुंचा दिया।

फडणवीस ने कहा कि ठाकरे ने कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन किया था लेकिन चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री  शिंदे को शिवसेना और चुनाव चिह्न देने के निर्णय के बाद दोनों पार्टियों ने ठाकरे को सड़कों पर पहुंचा दिया।
उन्होंने कहा कि हमने छह महीने पहले ही दिखा दिया था कि किसी के साथ विश्वासघात करने से क्या होता है और अब शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न  शिंदे को दिया गया है, कौन शिवसेना के वैचारिक उत्तराधिकारी हैं।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे कोल्हापुर से शुरू करते हुए आगे बढ़ें और अगले चुनाव में फिर से देश में भाजपा को सत्ता दिलाएं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.