अरुणाचल में राष्ट्रपति के स्वागत की भव्य तैयारी

ईटानगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अरुणाचल प्रदेश दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचने वाली है और उनके भव्य नागरिक अभिनंदन के लिए प्रदेश की राजधानी ईटानगर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन ने राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

जुलाई 2022 में भारत के राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू पहली बार अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर आ रही है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के लिए प्रदेश का दौरा किया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति सोमवार को यहां आईजी पार्क में अरुणाचल प्रदेश के 37वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगीं और मंगलवार को विधानसभा हॉल में सदन के विशेष सत्र के दौरान राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी।

अरुणाचल प्रदेश – ‘उगते सूरज की भूमि’ कहा जाता है और इसे पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए) के रूप में जाना जाता था। अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त किया और भारतीय संघ का 24वां राज्य बना था। इस बीच, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ सोमवार को यहां आईजी पार्क में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया।

उनके साथ मुख्य सचिव धर्मेंद्र, ईटानगर नगर निगम (आईएमसी) के मेयर तम्मे फसांग और ईटानगर राजधानी क्षेत्र के प्रभारी उपायुक्त (डीसी) सचिन राणा भी थे। इसके अलावा, जिन मार्गों से वीआईपी काफिला गुजरेगा, उन मार्गों पर यातायात को विनियमित किया जाएगा।

ईटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जिम्मी चिराम ने कहा, “हम कैरिजवे को पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं करेंगे, लेकिन थोड़ी देर के लिए – दोपहर 2.30 बजे से 3.15 बजे तक और फिर 4.15 से 5 बजे तक यातायात को नियंत्रित करेंगे, जिसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.