After Header-1

भाजपा राज में वैज्ञानिकों के अपमान की निंदा

धीरेंद्र प्रताप ने प्रोफेसर एम पी एस बिष्ट को राज्य सरकार द्वारा एक्सटेंशन ना दिए जाने को बनाया निशाना

देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने देश के प्रमुख भू विज्ञानिक और यूसेक के निदेशक प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट को राज्य सरकार द्वारा 2 वर्ष का एक्सटेंशन ना दिए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे देश के प्रमुख वैज्ञानिक का अपमान बताया है ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि एक और तो पूरा उत्तराखंड राज्य भूमि धसाओ और भू संकट से गुजर रहा है ,जबकि दूसरी ओर इस क्षेत्र के विश्व विख्यात उत्तराखंडी विशेषज्ञ
को एक्सटेंशन ना देकर उनका अपमान किया गया है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि सरकार द्वारा प्रोफेसर एम पी एस बिष्ट ने अपने 2 वर्ष के एक्सटेंशन के प्रस्ताव की उपेक्षा से आहत होकर गढ़वाल विश्वविद्यालय में भू विज्ञान की अपनी पुरानी प्राचार्य पद की नियुक्ति पर लौटने का निश्चय किया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने इसे प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट का अपमान बताया और कहा कि यही कारण है भारत में वैज्ञानिक इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग ब्रेन ड्रेन करने में लगे हैं और अमेरिका फ्रांस इंग्लैंड जाना उनके जीवन का उद्देश्य बन गया है ।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.