After Header-1

यौन-शोषण के आरोप की गंभीर जांच जरूरी

प्रियंका गांधी ने कहा, हमारे खिलाड़ी देश की शान

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला पहलानों के कुश्ती संघ के अध्यक्ष तथा कोचों पर यौन शोषण के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा है कि इस मामले की जांच करके आरोपियों के विरुद्ध जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए। श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं।

विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर हमला किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर जवाब मांगते हुए कहा “कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, बाप-बेटे विनोद आर्य-पुलकित आर्य और अब यह नया मामला। बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी नेताओं की फेहरिस्त अंतहीन है।

क्या ‘बेटी बचाओ’ बेटियों को बीजेपी नेताओं से बचाने की चेतावनी थी। प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए। गौरतलब है कि देश की प्रमुख महिला पहलवान खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष तथा कुछ कोच पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.