अपहरण में शामिल था सिपाही

एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि इन आरोपियों ने गदरपुर के सूरजपुर से युवक का अपहरण करने के बाद रुद्रपुर फ्लाईओवर काशीपुर हाइवे पर छोड़ा था। अपहरण करने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती की मांगी गई। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसमें हल्द्वानी में तैनात एक दरोगा के बेटे और रुद्रपुर कोतवाली में तैनात रहे पुलिस कांस्टेबल जो पिछले चार महीने से छुट्टी पर चल रहा था, उसे ही घटना का मास्टरमाइंड बताते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.