After Header-1

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, कई नेताओं ने व्यक्त किया शोक

नयी दिल्ली।  जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। शरद यादव ने रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुड़गांव के फॉर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने आज यहां एक बुलेटिन जारी कर कहा है कि श्री यादव को इमरजेंसी वार्ड में बेहोशी की हालत में लाया गया था और उनका शरीर काम नहीं कर रहा था। जांच के बाद पाया गया कि उनकी नाड़ी की धड़कन बंद हो गई है और रक्तचाप भी रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था, उनका प्रोटोकॉल के अनुसार सीपीआर कराया गया। बार-बार प्रयास करने के बावजूद उनकी धड़कन वापस नहीं हो सकी और उन्हें रात्रि 10:19 पर मृत घोषित कर दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैै।  यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता के निधन की सूचना दी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.