20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में दाखिल होगी भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली। 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में दाखिल होगी भारत जोड़ो यात्रा और 30 जनवरी को श्रीनगर में इसका समापन होगा जहां राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।

तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी  भारत जोड़ो यात्रा

केसी. वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने इस यात्रा को बदनाम करने और रोकने के लिए पूरा प्रयास किया है। लेकिन यह यात्रा जारी है और इसका संदेश जन-जन तक पहुंचा है। नौ दिनों के विश्राम के बाद यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचेगी और राज्य में पांच जनवरी तक रहेगी।  छह जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी।

राहुल गांधी और यात्रा में उनकी सुरक्षा में चूक के विषय पर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था जिसका जवाब एक अधिकारी ने दिया जो उचित नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा, एक राष्ट्रीय पार्टी ने पत्र लिखा था जिसका जवाब गृह मंत्री को खुद देना चाहिए था। यह संभव नहीं था तो गृह राज्य मंत्री इसका जवाब दे देते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.