After Header-1

डीएम लेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय

देहरादून । विपरीत मौसम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय भी अब जिलाधिकारी ले सकेंगे। इस संबंध में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक तथा सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल अतिवृष्टि एवं आपदा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से लेकर  6 साल के बच्चे कुक्ड फूड के लिए जाते हैं। इन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि शेष स्कूलों की छुट्टियों की तरह ही जिलाधिकारी का निर्णय भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही लागू होगा। जिलाधिकारी अब अपने हिसाब से आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही निर्णय लें सकेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.