After Header-1

15 नये सांगठनिक मंडल बनायेगी भाजपा

देहरादून। केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांगठनिक दृष्टि से 15 नए मंडल बनाने जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और संरचनात्मक दृष्टि से अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिलों के बाद अब नए मंडलों का गठन किया गया है।

इस सन्दर्भ में शनिवार को पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इन नए प्रस्तावित मंडलो के बाद राज्य में सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए 19 जिलों में अब मंडलों की कुल संख्या 267 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नए मंडलों में रुद्रप्रयाग में खांकरा व रुद्रप्रयाग ग्रामीण, टिहरी में सेम मुखेम, प्रतापनगर, रजाखेत, थत्यूड़ (जौनपुर) व सकलाना, देहरादून ग्रामीण में क्वान्सी व चकराता, ऋषिकेश में रायवाला व श्यामपुर, पौड़ी में अगरोडा, कल्जीखाल व पौड़ी ग्रामीण, कोटद्वार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली (भाबर) व सुखरो में यह मण्डल बनाए जाएंगे।

चौहान ने बताया कि इसके अतिरिक्त, पिथौरागढ़ में विण, गौरंग देश, डीडीहाट नगर व डीडीहाट ग्रामीण, रानीखेत में ताडीखेत भिकियासैंण,बिन्सर महादेव व रानीखेत, चंपावत में चंपावत ग्रामीण मंच तामली खेतीखान व रीठा, नैनीताल में लामाचौड़, विक्टोरिया व मुखानी, काशीपुर में काशीपुर उत्तरी, काशीपुर दक्षिणी व काशीपुर ग्रामीण के नाम भी नए सांगठनिक मंडलों में शामिल हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.