पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को भेंट की पुस्तकें

रुड़की । साहित्यकार श्रीगोपालनारसन एडवोकेट ने गुरुग्राम के ब्रह्माकुमारीज ओम शांति रिट्रीट सेंटर पर हुए 3 दिवसीय राष्ट्रीय न्यायविद सम्मेलन में देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को अपनी पुस्तके ‘श्रीमद्भागवत गीता शिव परमात्मा उवाच’ व ‘दादी जानकी एक व्यक्तित्व’ भेंट की।न्यायमूर्ति मिश्रा ने आध्यात्मिक लेखन को देश व समाज के लिए प्रेरक बताया व पुस्तकों को देखकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुरुग्राम की निदेशक राजयोगिनी आशा दीदी व ब्रह्माकुमारीज विधि प्रभाग के चेयरमैन बीके ब्रजमोहन भाई व डिप्टी चेयरपर्सन राजयोगिनी पुष्पा दीदी आदि मौजूद रहे।

श्रीगोपालनारसन विभिन्न विषयों पर अभी तक 19 पुस्तकें लिख चुके है और उपभोक्ता जागरूकता पर लंबे समय से काम कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.