After Header-1

 ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ सकते हैं मस्क

नयी दिल्ली।  विश्व के जाने-माने व्यवसायी एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि जैसे ही उन्हें उनकी जगह लेने वाला कोई मूर्ख व्यक्ति मिलेगा, वह ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे देंगे। मस्क ने रविवार को एक पोल पोस्ट कर ट्विटर यूजर से पूछा था कि क्या उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुख्य कार्यकारी के रूप में पद छोड़ देना चाहिए।

बारह घंटे के मतदान के बाद सोमवार सुबह मतदान बंद हो गया, जिसमें 1.75 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं ने भाग लिया। लगभग 57.5 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने  मस्क के इस्तीफे के पक्ष में मतदान किया, जबकि केवल 42.5 फीसदी ने इसके खिलाफ मतदान किया।

मस्क ने अपने ट्विटर पोल का जवाब दिया,‘‘ जैसे ही मैं किसी को काम लेने के लिए पर्याप्त मूर्ख पाऊंगा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा! उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों का नेतृत्व करूंगा।

इससे पहले मंगलवार को, सीएनबीसी ने मामले से परिचित सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि श्री मस्क सक्रिय रूप से एक नये ट्विटर सीईओ की तलाश कर रहे हैं। अक्टूबर के अंत में मस्क ने ट्विटर के 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया था। इस अमेरिकी कंपनी की स्थापना 2006 में सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में मुख्यालय के साथ की गई थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.