After Header-1

सड़क पर मिला सोने का झुमका, जिसका था पुलिस ने लौटाया

पिथौरागढ़। यातायात पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान सड़क पर सोने का एक झुमके मिला। जिसके बाद संबंधित महिला का पता लगाकर झुमका उसे लौटाया गया।

14 दिसंबर 2022 को पिथौरागढ़ नगर के गुप्ता तिराहे पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार व होमगार्ड जवान कमल किशोर को सोने का एक झुमका गिरा मिला। पुलिस कर्मियों ने झुमका प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी को सौंप दिया।
सोशल मीडिया से इस संबंध में सूचना प्रसारित की गई। पिथौरागढ़ पुलिस के फेस बुक पेज में यह सूचना देखकर निर्मला जोशी पत्नी विद्यासागर जोशी, निवासी पांडे गांव, पिथौरागढ़ ने बताया कि यह झुमका उसकी है, जो बाजार जाते समय गिर गया था। महिला व उनके परिजन यातायात चौकी पहुंचे।

इंस्पेक्टर यातायात ने तस्दीक करने के बाद झुमका महिला के सुपुर्द कर दिया। महिला व उनके परिजनों ने पुलिस कर्मियों की ईमानदारी की सराहना कर उनको धन्यवाद दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.