After Header-1

गुजरात में जहर बांट रही है भाजपा सरकार : राहुल

नई दिल्ली ।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रोजगार देने की बजाय जहर बांटने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गुजरात में एक तरफ शराबबंदी का दिखावा करती है तो दूसरी तरफ वहां जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मृत्यु हो रही है जो दुखद है। गांधी ने ट्वीट किया, ड्राई स्टेट, गुजरात में  फिर जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु हुई।

एक तरफ दिखावे की शराबबंदी, दूसरी ओर जÞहरीली शराब और ड्रग्स से लोग मर रहे हैं – रोजगार की जगह जहर दे रही है सरकार। ये है भाजपा का ‘गुजरात मॉडल’! गांधी-सरदार की भूमि को नशे में लिप्त कर दिया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.