बीएमसी का चुनाव अकेले लड़ेगी मनसे: राज ठाकरे

कोल्हापुर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे नेकहा कि उनकी पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।  ठाकरे ने कहा कि  कि जिस तरह से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस पार्टी से अलग होने के बाद राज्य में अपनी पैठ बना ली थी।

उसी प्रकार मनसे का भी महाराष्ट्र विस्तार होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई के खिलाफ राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवादास्पद बयान पर मनसे प्रमुख ने कहा कि इन महापुरुषों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मूर्ख है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पब्लिसिटी नहीं देने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.