फिल्म रामायण में राम-सीता की जोड़ी में नजर आ सकती है दीपिका-ऋतिक

मुंबई: Bollywood’s macho man Hrithik Roshan and Deepika Padukone pair film Ramayan ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्म रामायण में राम-सीता की जोड़ी में नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्मकार मधु मेंटाना ‘रामायण’ पर भव्य फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मधु मेंटाना ने ‘रामायण’ पर 300 करोड़ रुपये की फिल्म बनाने का फैसला किया है। हालांकि उनका तरीका सबसे अलग होने वाला है क्योंकि वह 3डी रामायण बनाने वाले हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यदि सबकुछ सही रहा तो इन दोनों कलाकारों को दर्शक जल्द ही राम-सीता के किरदार में देखेंगे। मधु मेंटाना ने कुछ रिसर्च स्कॉलर्स को ‘रामायण’ पर रिसर्च करने का काम दिया है, जो फिल्म की स्क्रिप्ट बनाने में मदद करेंगे। मधु मेंटाना ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की सोच रहे हैं। यह बहुत बड़ा महाकाव्य है, जिसे एक फिल्म में समेटना आसान नहीं है, जिस कारण मधु ने दो भागों में रामायण की कहानी को पर्दे पर पेश करने का फैसला किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.