महिलाओं की सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए प्रभावी पारिस्थितिकीय का निर्माण

लखनऊ । उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तेलंगाना, लद्दाख, जम्मू एवं कश्मीर, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, असम, केरल, अरुणांचल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, नागालैंड, महाराष्ट्र 18 राज्यों की कार्यशाला लखनऊ में आयोजित की गई।

जिसमें सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश व यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रथम तकनीकी सत्र में त्रिपुरा, तेलंगाना, लदाख व उत्तराखंड राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ सचिव  हरि चंद्र सेमवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा विषय पर मुख्यमंत्री जी, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव व उच्च न्यायालय उत्तराखंड स्तर पर समीक्षा करते हुए राज्य में महिला सुरक्षा को प्रभावी बनाने की कार्यवाही की गई है।
उत्तराखण्ड पुलिस के गौरा शक्ति एप्प की विस्तृत जानकारी देते हुए पंचायतों तथा नगरीय निकायों व महिला समूहों, सिविल सोसाइटी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विभागीय परिधि के बाहर आकर समन्वित प्रयासों द्वारा ही सकारात्मक वातावरण का निर्माण महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए किया जा सकता है।
अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को भी उत्तराखंड में लागू करने के प्रयास जारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.