माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को मिला पद्म भूषण

नयी दिल्ली ।माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ (Microsoft CEO) सत्य नडेला (Satya Nadella) को टेक्नोलॉजी में उनकी अहम भूमिका के लिए भारत सरकार के द्वारा देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया है।

नडेला ने औपचारिक रूप से पिछले सप्ताह सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ टीवी नागेंद्र प्रसाद से विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार प्राप्त किया।

इस पुरस्कार से नवाजे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके लिए तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण प्राप्त करना सम्मान की बात है और वह भारत भर के लोगों के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं जिससे वे और उपलब्धि हासिल करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.