After Header-1

जनता महंगाई से त्रस्त, सरकार टैक्स वसूली में मस्त:राहुल

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली :  Economic Developmentआर्थिक विकास को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा तंज करते हुए कहा कि वह सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी बढ़ाने में फिसड्डी साबित हुई है लेकिन गैस, डीजल, पेट्रोल-जीडीपी की विकास दर तेज़ी से बढ़ रही है जिससे आम लोगों के सामने संकट खड़ा हो रहा है। श्री गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी जी ने ‘जीडीपी’ यानी गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों में जबरदस्त विकास कर दिखाया है। जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त। इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार की कंटिंग पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि छह माह के दौरान घरेलू रसोई गैस के दाम 93.5 रुपए बढ़ चुके हैं जबकि डीजल 83.64 रुपए और पेट्रोल के दाम 91.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.