After Header-1

अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी का ट्विटर अकाउंट निलंबित

लखनऊ। ट्विटर ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर का ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया है।

ट्विटर द्वारा इन तीन ट्विटर अकाउंट को भेजे मैसेज में कहा गया है कि ये अकाउंट ट्विटर के नियमों, खास कर निजी सूचनाओं को सार्वजनिक करने के नियमों का उल्लंघन करने के कारण निलंबित किये जा रहे हैं।

मैसेज के अनुसार उन्होंने बिना अधिकार के जिला कार्यकारिणी पीलीभीत के पदाधिकारियों की सूचना पोस्ट की थी।

इस पर अमिताभ, नूतन और अधिकार सेना ने ट्विटर तथा ट्विटर इंडिया को अपने भेजे लीगल नोटिस में कहा है कि उनके अकाउंट के निलंबन पूर्णतया गलत हैं क्योंकि उन्होंने कोई निजी सूचना पोस्ट नहीं की है।

उन्होंने अधिकार सेना के पदाधिकारियों के नाम तथा मोबाइल नम्बर व्यापक जनहित में शेयर किये, जो पूरी तरह सही काम था।उन्होंने कहा कि यह शिकायत कतिपय शरारती तत्वों द्वारा मात्र राजनैतिक कारणों से की गयी जान पड़ती है।

अतः उन्होंने अपने अकाउंट तत्काल बहाल करने तथा एक वाजिब क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सात दिन में उचित कार्यवाही नहीं होने पर वे कोर्ट जायेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.