After Header-1

कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन

नई दिल्ली। कॉमेडी टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के फेम कॉमेडियन पराग कनसारा का बुधवार को निधन हो गया। कनसारा के जरा उल्टा सोचो के अपने अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था।

कनसारा के निधन की खबर कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दी है। वीडियो में काफी भावुक दिख रहे सुनील कह रहे हैं कि “दोस्तों नमस्कार, कॉमेडी के क्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। हमारे लाफ्टर चैलेंज के साथी पराग कनसारा अब इस दुनिया में नहीं रहे।”

गुजरात के वड़ोदरा के रहने वाले कॉमेडियन पराग कनसारा ने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में प्रतिभाग किया था।

वह इस सीजन के विजेता नहीं बन पाए थे उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था। हालांकि वह काफी समय से कॉमेडी शो से दूरी बना रखी थी।

पराग के निधन से उनके प्रशंसकों में दुख की लहर है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.