नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी । बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने व शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।

इस बीच आंवला गेट तिराहे पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पीछा कर उसे दबोच लिया गया।

तलाशी में उसके पास से नशे के 12इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रिजवान उर्फ बाबू पुत्र राशिद मियां निवासी काबुल का बगीचा, इन्द्रानगर बताया है।

उसने पुलिस को बताया कि वह उक्त इंजेक्शनों को मुरादाबाद बस स्टैंड से बंटी नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया है। जिसे लेकर वह काठगोदाम बेचने जा रहा था। आरोपित इस कार्य में लंबे समय से संलिप्त रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.