ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटी ,15 लापता

गुवाहाटी। असम की ब्रह्मपुत्र नदी में गुरुवार को 30 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। इसमें सवार 15 लोग लापता हो गए हैं। इनमें एक सीनियर अफसर समेत कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हादसा धुबरी जिले में हुआ।

हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि नाव पर करीब 100 यात्री सवार थे और उस पर 10 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। इस हादसे में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई के डूबने की सूचना है।

एक अधिकारी ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को एक निमार्णाधीन पुल के पास कटाव की जांच के लिए टीम को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से एक अधिकारी सहित कम से कम सात लोग लापता हो गए हैं।

उन्होंने कहा, धुबरी-फुलबारी पुल के पास एक छोटा चैनल है। टीम लकड़ी की नाव पर चैनल पार कर रही थी कि तभी वह किसी चीज से टकरा गई और नाव पलट गई। नाव में लगभग 25 लोग सवार थे, जिनमें से कई धुबरी सर्कल कार्यालय से थे।
अंबामुथन ने कहा कि कुछ तैरने में सफल रहे जबकि अन्य को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और सीमा सुरक्षा बल की टीमों को खोज और बचाव कार्यों में लगाया गया है।
अंबामुथन ने कहा कि लापता सात लोगों में सर्कल अधिकारी संजू दास भी शामिल है। अंबामुथन ने कहा, उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही सुरक्षित और स्वस्थ खोज लिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि भाशानी जा रही नाव धुबरी शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर अदाबारी में एक पुल पोस्ट से टकराकर पलट गई।

इसमें कई स्कूली बच्चे सवार थे नाव पर धुबरी के सर्कल अफसर संजू दास, एक लैंड रिकॉर्ड अफसर और आफिस स्टाफ के साथ सवार थे। वे कटान प्रभावित इलाके का सर्वे करने के लिए जा रहे थे। दास लापता है, जबकि दो अन्य तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.