After Header-1

नेपाल: मूसलाधार बारिश से भूस्खलन,  17  मारे 

काठमांडू । नेपाल के अछाम जिले में लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण रात में हुए भूस्खलन में दबने से कम से कम 17 लोग मारे गये और अन्य पांच लापता हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में कल सुबह से लगातार बारिश होने के कारण रात में भूस्खलन हुआ। इस दौरान सदूर-पश्चिमी नेपाल में जिले के तीन अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन होने से कुछ घर इसकी चपेट में आ गए।

जिले के एक अधिकारी मिन राज आचार्य ने कहा, ‘‘बचाव दल ने 17 लोगों के शव बरामद किए हैं और 11 घायलों को घटनास्थल से बचाया है। पांच लापता लोगों की तलाश की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए सेना और पुलिस को तैनात किया गया है।

आचार्य ने कहा कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें पड़ोसी प्रांत में इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। हिमालयी देश के होने के कारण नेपाल में मानसून के दौरान भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रहती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.