हटाए गए हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा

देहरादून। हरिद्वार में पिछले दिनों मदिरा सेवन से हुई जनहानि को लेकर सरकार ने काफी सख्त कदम उठाया है। इस क्रम में मंगलवार को हरिद्वार जनपद के आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को हरिद्वार से तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है।

शुरूआती जांच में अशोक कुमार मिश्रा पर लापरवाही एवं अपने कार्य के प्रति शिथिलता के आरोपों की पुष्टि हुई है। इसलिए अशोक कुमार मिश्रा को हरिद्वार से हटाकर सहायक आबकारी आयुक्त, मुख्यालय ,देहरादून में नयी तैनाती दी गई है।

इस क्रम में आबकारी सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से मंगलवार की शाम आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.