प्रचुर मात्रा में अवैध मदिरा जब्त

देहरादून। बुधवार को माजरी माफी में जनपद प्रवर्तन दल देहरादून द्वारा काफी मात्रा में अवैध मदिरा पकड़ी गई है ।

इस दौरान एक अभियुक्त अंकित नेगी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके आवास से लगभग 162 पेटी अवैध विदेशी मदिरा पकड़ी गई है। इसके अलावा एक डस्टर वाहन जिसमें 12 पेटी रॉयल स्टैग विदेशी मदिरा भी बरामद की गई है।

हरिद्वार में पिछले दिनों हुई जनहानि के बाद आबकारी विभाग काफी सक्रिय है। युद्धस्तर पर अवैध मदिरा जब्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.