तापसी पन्नू को लेकर अनुराग कश्यप बनाएंगे फिल्म साइंस फिक्शन 

मुंबई :Bollywood filmmaker Anurag Kashyap बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप तापसी पन्नू को लेकर साइंस फिक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं। अनुराग कश्यप ने तापसी पन्नू को लेकर फिल्म मनमर्जिया बनायी थी। फिल्म में तापसी के साथ अभिषेक बच्चन और विकी कौशल जैसे अभिनेता भी मुख्य भूमिकाओं में थे। अनुराग अब तापसी पन्नू के साथ एक साइंस फिक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी  वह बहुत जल्द शुरू कर देंगे। तापसी पन्नू ने बताया है कि शुरुआत में अनुराग कश्यप इस फिल्म   के लिए थाईलैंड और मॉरीशस जाने वाले थे लेकिन अब उन्होंने योजना बनाई है कि इस फिल्म की  गोवा में ही कर ली जाए। तापसी पन्नू इस समय अपनी फिल्म ‘लूप लपेटा’ की  के लिए गोवा जाने वाली हैं। अनुराग ने गोवा जाकर अपनी फिल्म  के लिए जगह भी तलाश ली और फिल्म के लिए बाकी पूरी योजनाएं भी बनाने में लग गए। चूंकि, तापसी ‘लूट लपेटा’  के लिए फरवरी में गोवा में ही रहेंगी इसलिए उन्हें ज्यादा कुछ इधर-उधर करने की जरूरत भी नहीं होगी। वह अनुराग के साथ मार्च के महीने में काम शुरू कर सकती हैं! अनुराग की फिल्म का पहला शेड्यूल लगभग तीन हफ्ते का रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.