After Header-1

 कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मादक पदार्थ रैकेट मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने मामले में अभिनेत्री एवं अन्य को जमानत नहीं देने से संबंधित कर्नाटक उच्च न्यायालय के पिछले साल तीन नवंबर के फैसले को रद्द कर दिया। मादक पदार्थों पर रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कर्नाटक पुलिस ने मामले में पिछले साल सितंबर में द्विवेदी एवं अन्य को गिरफ्तार किया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.