पेपर लीक मामले में अब 22वां अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्रातक स्तरीय ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक करने और नकल कराने में एक सरकारी शिक्षक गिरफ्तार कर लिया गया। यह अब तक की 22वीं गिरफ्तारी है।

मामले के खुलासे में लगे पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पेपर लीक द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण किए कुछ छात्रों के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गहन पूछताछ उपरांत, अभियुक्त जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी, निवासी चांदी खेत, पोस्ट आॅफिस गनाई, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा, जिला बागेश्वर में नियुक्त है। श्री सिंह ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा के पहले रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र व उत्तर याद कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.