After Header-1

दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में जलजमाव

नयी दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में  सुबह से हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।  बारिश से दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक-दो दिनों में दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में जलजमाव भी देखने को मिला। बच्चों को स्कूल जाने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आने वाले दिनों में भी दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहने का अनुमान जताया गया है।मौसम विभाग ने तो न्यूनतम तापमान को 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किए जाने की भी बात कही है। 

उत्तर प्रदेश पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार में भी बारिश की संभावना

दिल्ली के अलावा आज उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार में भी बारिश की संभावना जताई गई है। कर्नाटक के कई हिस्सों में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल रही है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बारिश की वजह से पहाड़ियों से आ रहे मलबे और पत्थरों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात गुरुग्राम में भी जमकर बारिश हुई है। इसकी वजह से कई जगह जाम की भी स्थिति पैदा होग गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से नदी नालों के किनारे जाने से बचने की हिदायत दी जा रही है। 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.