After Header-1

ईडी के समक्ष पेश हुए बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक एवं राज्य माध्यमिक शिक्षा नियामक संस्था के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी के समन के बाद बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।

श्री भट्टाचार्य को हाल ही में एक अदालत के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। ईडी ने पिछले शुक्रवार को प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती से संबंधित कथित घोटाले के मद्देनजर राज्य में 14 स्थानों पर तलाश अभियान चलाया था।

पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को कथित घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें उनके एक ‘करीबी सहयोगी’ अर्पिता मुखर्जी के आवास से अन्य कीमती सामानों के अलावा 21.90 करोड़ रुपये से अधिक नकदी मिली है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.