फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, करोड़ों की धनराशि जब्त

देहरादून । शहर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का एसटीएफ ने आज खुलासा किया है।  कॉल सेंटर में लोगों को फंसा कर मोटी रकम वसूली जा रही थी। जानकारी है कि इस कॉल सेंटर से ज्यादातर भारत से बाहर के देशों के कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। एसटीएफ ने मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपए कैश भी बरामद किए हैं।

एसटीएफ ने कॉल सेंटर को संचालित कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड यह महिला ही है, जो अपनी टीम के साथ मिलकर अभी तक करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे चुकी है।
इससे पहले इसी गिरोह का एक कॉल सेंटर गुड़गांव में भी संचालित हो रहा था जिस पर पिछले साल कार्रवाई की गई थी। इस साल अभी तक एसटीएफ की फर्जी कॉल सेंटर पर यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.