दो दिन के बाद बढ़ेगा तापमान बदलेगा मौसम

रांची : झारखंड में दो दिन के बाद मौसम फिर से राहत दिलाने वाला होगा। राज्य के लोगों को तीन-चार दिनों के बाद ठंड से राहत मिलेगी। 18-19 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का पूवार्नुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक आकाश साफ रहेगा। इधर, शुक्रवार को भी राजधानी सहित करीब-करीब सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी।राजधानी का न्यूनतम तापमान 7।3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, डालटनगंज का 7.2, बोकारो का 7.1, चाईबासा का 10.4, दुमका का 9.7 तथा पाकुड़ का 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेसि था। संताल परगना के कुछ जिलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेसि के बीच रह सकता है। इसी तरह की स्थिति कोल्हान प्रमंडल के कुछ जिलों में भी रह सकती है। कड़ाके की ठंड की वजह से अनेक ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदे भी लगभग जमकर सफेद नजर आने लगी थी। फिलहाल समुद्र में किसी निम्न दबाव की कोई सूचना नहीं है। वरना अगर फिर से ऐसा हुआ तो मौसम फिर से करवट लेकर ठंडक बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.