After Header-1

नेपाल: बस दुर्घटना में चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत

काठमांडु। नेपाल के रामेछाप जिले में हुए एक बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल भी है। बस काठमांडू की ओर जा रही थी। इस दौरान खडदेवी-सुनापति मार्ग पर यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों की धुलीखेल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।

दुर्घटनास्थल पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के राहतकर्मियों को भेजा गया, किन्तु बस इतने गहरे खाईनुमा खड्डे में गिरी है कि वहां से घायलों को निकालने में खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

22 घायलों को पहुंचाया गया धुलीखेल अस्पताल

दुर्घटना में 30 लोग घायल हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ठिंग के मुताबिक 22 घायलों को धुलीखेल अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। शेष घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई मरीज गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें विशेषज्ञतायुक्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस की मदद से भेजा जा रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.