After Header-1

 हरेला पर्व पर 2.19 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य

नैनीताल। हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 2.19 लाख पौधे लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरेला पर्व उत्तराखंड का विशेष पर्व है। मान्यता है कि हरेला पर्व से सावन मास प्रारंभ हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि 16 जुलाई को जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत विकास खंड व ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत 2.19 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों को पौधारोपण हेतु प्रतिदिन गड्ढे खोदने के लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। उद्यान, कृषि, वन एवं अन्य विभागों को भी वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार, देवदार, रुद्राक्ष के पौधे लगाये जाने और उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी, नाभि, ढाकर, तेदांग आदि स्थानों में भोजपत्र के पौधों का रोपण करने की योजना है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.