After Header-1

फूड प्रतियोगिता में व्यंजनों को सराहा, होटल क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं

डोईवाला‌ । जी इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट में आयोजित फूड प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षुओं ने स्वयं तैयार व्यंजनों को परोसा।विभिन्न प्रजाति के आमों का प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। जिसका उपस्थित आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया।

बतौर मुख्य अतिथि लोक हितकारी परिषद् के मंडलीय अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने कहा कि होटल के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं हैं,जिसमें दक्ष लोगों की हमेशा आवश्यकता बनी रहती है ।

शनिवार को जी इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट के प्रशिक्षण संस्थान मे फलों के प्रस्तुतिकरण की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान में अधययन रत छात्र छात्राओं ने अपनी पाक कला का बेहतर उदाहरण प्रसतुत किया।

मुख्य अतिथि अश्विनी गुप्ता ने प्रशिक्षुओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य का निर्धारण हमेशा अपनी रूचि को ध्यान में रखकर करना चाहिए,जब हमे हमारा मनपसंद कार्य मिलता है तो उसमें व्यक्ति पूरे उत्साह से जुट जाता है।

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा. हेमचन्द्र रयाल ने बताया कि आज इंस्टीट्यूट से पढ़े अठाइस छात्रो का विदेशों मे प्लेसमेंट हो चुका है और प्रशिक्षण को पूरा करने वालों को भी बेहतर आफर मिल रहे है,उन्होंने कहा कि संस्थान निर्धन बच्चो की सहायता के लिए हमेशा तैयार है।

कार्यक्रम में विदेश में नौकरी पा चुके दो छात्रो की माता रूकसाना ,शायरा बानो को इंस्टीट्यूट द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्या मंदिर डोईवाला के उप प्रधानाचार्य पंकज सेमवाल, चन्द्र शेखर गैरोला,आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिलीप सिह चौहान,अरूण सिंह नेगी,दानिश आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.