गुजरात एटीएस ने हिरासत में लिया तीस्ता सीतलवाड़ को, अहमदाबाद में होगी पूछताछ

नई दिल्ली: गुजरात एटीएस की एक टीम शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित आवास पहुंची। वहां से उनको हिरासत में लेकर मुंबई के सांताक्रूज थाने ले जाया गया। इसके बाद एटीएस टीम पूछताछ के लिए उनको अहमदाबाद लेकर जाएगी। तीस्ता के एनजीओ के ऊपर कुछ आरोप लगे हैं, जिसकी जांच एटीएस कर रही।

इस कार्रवाई से एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता के ऊपर तल्ख टिप्पणी की थी। तीस्ता पत्रकार होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वो 2002 के गुजरात दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने का दावा करने वाले संगठन सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस की सचिव हैं। वहीं जाकिया जाफरी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें मोदी समेत 55 राजनेताओं और अधिकारियों को मिली क्लीन चिट को चुनौती दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.