तेंदुए ने फिर एक महिला को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नैनीताल। तेंदुए ने फिर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव निवासी नंदी भट्ट पत्नी खीमा नंद भट्ट सुबह के वक्त जंगल में घास लेने के लिये जा रही थी।

इसी दौरान वन विभाग के फतेहपुर अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) के पास घात लगाये तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि विगत छह माह में आदमखोर तेंदुआ सात लोगों का अपना शिकार बना चुका है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और शव को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अभी तक तेंदुआ आधा दर्जन से अधिक लोगों को शिकार बना चुका है। निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल के सांसद व केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वनाधिकारियों को तत्काल उचित कदम उठाने के निर्देश दिये।

साथ ही मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डा. पराग मधुकर धकाते एवं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिये बेहतर उपाय करने को कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.