भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर नैनीताल में होगा मिष्ठान वितरण

नैनीताल । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज नैनीताल पहुँच रहे हैं और उनके जन्म दिन के मौके पर नैनीताल में मिष्ठान वितरण किया जाएगा।

भगत सिंह कोश्यारी अपने जन्म दिन के मौके पर सरोवर नगरी नैनीताल पहुँच रहे हैं। इस मौके पर उनकी मौजूदगी में मल्लीताल राम सेवक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से 50 किलोग्राम लड्डू का वितरण किया जाएगा।

केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट भी इस मौके पर नैनीताल पहुँच रहे हैं और कोश्यारी को शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे। यही नहीं इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने इसकी पुष्टि की और सभी कार्यकर्ताओं से इस मौके पर रामसेवक सभा पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.