उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत 

बस्ती । उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले में हुए सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायन श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है।

बुधवार देर रात वे अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

इस हादसे में कार सवार रवि श्रीवास्तव (40), वंदना श्रीवास्तव (70), रतन श्रीवास्तव(35) और कार चालक की मौत हो गयी जबकि डॉ ओम नारायण (78) और प्रणव श्रीवास्तव (14), वैष्णवी( 8) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में फंस गये थे जिन्हे अथक प्रयास के बाद बाहर निकाला गया।

मृतको में रवि और रतन पति पत्नी बताये जा रहे है जबकि बंदना रवि की माँ बताई जा रही हैं,चालक की पहचान अभी नही हो पाई हैं।घायलों का इलाज चिकित्सालय मे चल रहा है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में आये दिन सड़क हादसे में मारे गये लोगो का शव मोर्चरी रखने को लेकर विवाद होता रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.