After Header-1

दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे राजनाथ , अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी करेंगे

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे है।  सिंह सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे और अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी करेंगे।

श्री सिंह ने कहा,  इस यात्रा के दौरान मैं सीमावर्ती इलाकों का दौरा करूंगा और सेना के लोगों से बातचीत भी करूंगा। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वह जम्मू में शुक्रवार को राज्याभिषेक समारोह में महाराज गुलाब सिंह की 200 वीं जयंती कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

रक्षामंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जो प्रधानमंत्री पैकेज के तरहत घाटी में विभिन्न विभागों में नौकरियों के लिए भेजे गये थे लेकिन घाटी में अपने समुदाय के लोगों की हत्याओं की बढ़ती घटनाओं के बीच सभी ने नियुक्तियां लेने से मना कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.