After Header-1

ऊर्जा सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर भारत और बंगलादेश की होगी बैठक

ढाका। ऊर्जा सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर भारत और बंगलादेश की 19 जून को बैठक होगी। विदेशमंत्री एके अब्दुल मोमेन ने जानकारी देते हुए कहा कि नया मामला ऊर्जा सुरक्षा का है और हम चर्चा करेंगे की इसे किस तरह सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने कहा कि जूट पर डपिंग रोधी शुल्क, नदी और सीमा सहित कई अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अच्छी खबर यह है कि भारत उपचारात्मक कार्रवाई कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का तनाव और अस्थिरता नहीं है।

उन्होंने कहा कि बंगलादेश को भारत गेहूं के निर्यात के लिए इच्छुक है। हमारा निजी क्षेत्र भी आयात कर सकता है। लेकिन आप इसे किसी तीसरे दल को नहीं बेच सकते। संयुक्त नदी आयोग (जेआरसी) की बैठक के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मैनें भारत के विदेश मंत्री से असम में जेआरसी की बैठक करने के लिए कहा था। लेकिन वह नहीं हो पायी।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गत 28 मई को असम में अब्दुल मोमेन के साथ बैठक की थी। रोहिंयग्या प्रत्यावर्तन पर अब्दुल मोमेन ने कहा कि संयुक्त कार्य समूह की तीन साल बाद बैठक हुई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.