After Header-1

काशी में रही उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण और बाल विकास की उपलब्धियों की धूम

बनारस। सोमवार को तीर्थ नगरी काशी में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास की योजनायों की प्रगति की समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने उत्तराखंड की महिला शक्ति की जम कर तारीफ की।

श्रीमती स्मृति ईरानी ने बताया कि Childline का समन्वय खोया – पाया पोर्टल तथा पुलिस हेल्पलाइन से किया जा रहा है।


भारत सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड एवं केंद्र शासित प्रदेशों से अधिकारियों, सिविल सोसाइटी संगठन और केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को काशी आमंत्रित किया गया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव हरि चंद्र सेमवाल के नेतृत्व में उत्तराखंड की टीम ने 6 जून को ट्रेड प्रमोशन सेन्टर काशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।


उत्तराखंड के सामाजिक संगठनों में Sanguine सोसाइटी की प्रतिनिधि ने बालिका शिक्षा तथा पंचायत क्षमता निर्माण के कार्यों की जानकारी दी।


मिराकी फाउंडेशन ने बताया कि उनके द्वारा अभिभावक मार्गदर्शन कार्यक्रम के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में प्री स्कूल, मॉनिटरिंग और क्षमता संवर्धन के इनपुट दिए जा रहे हैं।
जनपद हरिद्वार के सलेमपुर गांव की गृहणी मेनका चौहान ने भारत सरकार की मंत्री को जानकारी दी कि उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना, आंगनवाड़ी टेक होम राशन और उनके पुत्र अनंत को भारत सरकार के टीकाकरण और बाल विकास की योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने मेनका की भाषण कला की तारीफ करते हुए कामना की कि उनकी क्षमताओं में निरंतर विकास हो।
श्रीमती कमलप्रीत कौर ने मुद्रा लोन, से उनके जीवन मे हुए परिवर्तन की जानकारी दी।
आन Cheritable ट्रस्ट काशीपुर की नमिता गुप्ता ने कहा कि उनके जीवन मे सशक्तिकरण करने में उनकी बेटी ने भूमिका अदा की है।

जानकी देवी एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी देहरादून की कविता चतुर्वेदी ने स्टार्ट अप योजना के लाभ व covid 19 के बाद हुई प्रगति का परिचय दिया।
केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड की मातृशक्ति की जिजीविषा को प्रणाम किया। उत्तराखंड की ओर से सचिव हरिचंद्र सेमवाल, मोहित चौधरी के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद थे।‌

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.