झारखंड में हमेशा से रही है संघर्ष की परंपरा :हेमंत

रांची: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के निर्माण को प्रदेशवासियों के लंबे संघर्ष का परिणाम बताया और कहा कि झारखंड में क्षमता की नहीं बल्कि चेतना की कमी है। श्री सोरेन ने राज्य सभा सांसद और अपने पिता शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर उनके संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों के लोकार्पण समारोह में सोमवार को कहा कि कुछ लोग अपने संघर्ष की ऐसी छाप लोगों के दिलों में छोड़ते हैं कि उन्हें कागजों में उतारना गौरव की बात होती है। वास्तव में आज का दिन गुरु जी और पुस्तक के लेखक का है। लेखक ने इस वीर भूमि के इतिहास को संजो कर युवाओं के साथ-साथ बच्चों को इतिहास को समझाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में हमेशा से संघर्ष की परंपरा रही है। शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई गई। जब देश आजादी के सपने नहीं देखता था। उस समय से यहां के लोगों ने संघर्ष का इतिहास लिखना प्रारंभ किया था। यहां के लोगों में संघर्ष करने की शैली अलग-अलग रही, जिसमें उन्होंने अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर जंग जीता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.