After Header-1

भारत ने दी है श्रीलंका को तीन अरब डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता

कोलंबो । भारत ने श्रीलंका की सरकार इस साल तीन अरब डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता पहुंचायी है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के मुताबिक श्रीलंका के लिए भोजन, दवाएं एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए एक अरब डॉलर की क्रेडिट सुविधा पहले से उपलब्ध है और इसी के तहत उसे करीब 16 हजार टन चावल की आपूर्ति की जा रही है।

उच्चायोग ने बताया कि डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर की क्रेडिट सुविधा शुरू की गयी है। पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन पहुंचायी गयी है , जहां से इसे श्रीलंका के सभी 25 जिलों में वितरित किया जा रहा है।

इस क्रेडिट लाइन के तहत अब तक करीब चार लाख टन ईंधन भेजा गया है। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने भारत की ओर से उपहारस्वरुप दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति की एक बड़ी खेप गत 29 अप्रैल को श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री चन्ना जयसुमना को सौंपी थी।

एशियन क्लियरिंग यूनियन के मुताबिक सेंट्रल बैंक आफ श्रीलंका की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक को भुगतान किये जाने वाले करीब एक अरब डॉलर के बकाये को मार्च तक स्थगित किया गया था, जिससे श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में मदद मिली।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.