रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के जंगलों में लगी है भीषण आग

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के जंगल इन दिनों भीषण आग की चपेट में हैं। जगह-जगह जंगल आग से धधक रहे हैं। वन विभाग भी आग को बुझाने में असफल साबित हो रहा है। पिछले कई दिनों से जंगल जल रहे हैं।

जंगलों में लगी आग के कारण आसमान में भी चारों ओर धुंध ही धुंध नजर आ रही है। वहीं जंगलों में लगी आग के कारण जंगली जानवरों को भी खतरा पैदा हो गया है। साथ ही प्राकृतिक वन संपदा के साथ ही पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत खांखरा रेंज के जंगल आग की चपेट में हैं। आग की लपटें धीरे-धीरे सम्पूर्ण जंगलों को अपनी चपेट में ले रही हैं। वन विभाग भी आग को नहीं बुझा पा रहा है। आग के कारण आसमान में चारों ओर धुंध ही धुंध है।

जंगलों में लगी आग के कारण जहां गर्मी अत्यधिक बढ़ गई है। वहीं वन विभाग के अलावा आम जनता की नजरें भी अब आसमान पर टिकी हुई है। बारिश होने के बाद ही अब जंगलों में लगी आग के बुझने की संभावनाएं हैं।

लगातार जल रहे जंगलों के कारण जहां जंगली जानवरों के लिए खतरा पैदा हो गया है, वहीं प्राकृतिक संपदाएं भी जलकर राख हो रही हैं। वन विभाग के आग पर काबू पाने के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के जंगल भी कई किमी तक आग की चपेट में हैं।

जंगलों में आग वहां लगी है, जहां पहुंचना ही मुश्किल हो रहा है, जबकि जंगलों में आग लगाने वाले भी वन विभाग की पहुंच से दूर हैं। वन विभाग के अलावा अब आम जनता की नजरें भी आसमान पर टिकी हैं। चारो ओर से जल रहे जंगल अब बारिश होने पर ही बुझेंगे।

हाईवे सहित ब्रांच सडक़ों के ऊपर लगी आग के कारण आवाजाही करने में भी परेशानियां हो रही हैं। पहाडिय़ों से बोल्डर वाहनों के अलावा पैदल चलने वाले राहगीरों पर गिर रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। जंगलों में लगी आग के कारण जगह-जगह अब गुलदार भी दिखाई देने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.