After Header-1

नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों का धरना जारी

कोरोना काल में आउटसोर्स पर दून अस्पताल में रखे गए थे कर्मचारी

देहरादून । दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय (दून अस्पताल) से नौकरी से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना जारी है। पंडित दीन दयाल पार्क में तंबू लगाकर धरने पर बैठे कर्मचारी नौकरी पर बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
वह लगातार सवाल कर रहे हैं कि स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की घोषणा के अनुरूप रिक्त पदों पर उनका समायोजन कब तक किया जाएगा। इधर, कर्मचारियों की कमी से दून अस्पताल में व्यवस्थाएं पटरी से उतरी हुई हैं।
लैब,ओंटी, आईसीयू से लेकर वार्डों में मानव संसाधन कम होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजीकरण व दवा काउंटर पर भी मरीजों को कई देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
ओटी के स्टाफ ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर इमरजेंसी के ऑपरेशन में ड्यूटी करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि सामान्य, ईएनटी, आर्थो व न्यूरो ओटी में सिर्फ छह नर्सिंग अधिकारी व तीन वार्ड ब्वाय तैनात हैं। जो सुबह आठ से दो बजे तक ड्यूटी कर रहे हैं।
ऐसे में इमरजेंसी में होने वाले केस में वह ड्यूटी पर नहीं आ सकेंगे। ओटी तकनीशियनों की भी भारी कमी बनी है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मानव संसाधन बढ़ाने का मामला शासन स्तर पर लंबित है।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.