परमार्थ निकेतन में अमिताभ बच्चन ने की गंगा आरती

ऋषिकेश । फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया।
ज्ञात हो कि 26 व 27 मार्च को परमार्थ निकेतन परिसर में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, सह अभिनेता सुनील ग्रोवर और अन्य कलाकारों ने निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म गुडबाय के कुछ दृश्यों को परमार्थ निकेतन की यज्ञशाला, आश्रम परिसर और बगीचों में फिल्माया गया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने भारतीय फिल्म जगत बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र मेगास्टार अमिताभ बच्चन का परमार्थ निकेतन में अभिनन्दन करते हुये कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किये।

बच्चन परिवार ने भारत और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। हरिवंश राय बच्चन जीवन और यौवन, सत्य और सौन्दर्य तथा प्रेम के अप्रतिम कवि थे। जिन्होंने भारतीय काव्य और साहित्य में उत्ष्ट योगदान दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.