पश्चिम बंगाल में तैनात हल्द्वानी का जवान रहस्मय तरीके से लापता

हल्द्वानी । पश्चिम बंगाल में सेवन कुमाऊं  में तैनात एक सिपाही न तो अपनी यूनिट में है और न ही घर पर। यह जवान रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है।
परेशान परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर दी है। परिजनों का 26 फरवरी के बाद इससे कोई संपर्क नहीं हुआ है। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिव शक्ति विहार निकट राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी (लालडांठ) निवसी डिकर सिंह पुत्र स्वर्गीय चन्द्र सिंह  ने पुलिस को उसके भतीजा ध्यान सिंह पश्चिम बंगाल के हंशीमारा में 7 कुमाऊं  में तैनात है।
वह अपनी यूनिट पर जाने के लिए 24 फरवरी को घर से निकला था। जब वह यूनिट पर नहीं पहुंचा तो यूनिट से फोन पर इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद 26 फरवरी को एक अंजान नंबर से उसका फोन आया था और वह क्या बोल रहा था कुछ समझ नहीं आया।
इसी दिन उसके एसबीआई खाते से नगदी भी निकाली गई थी। परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज की गुहार लगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.